इम्फाल में आईईडी विस्फोट, पांच पुलिसकर्मी और एक आम नागरिक घायल

इम्फालः मणिपुर की राजधानी इम्फाल में मंगलवार को एक शक्तिशाली आईईडी विस्फोट में पांच पुलिसकर्मियों सहित कम से कम छह लोग घायल हो गए. विस्फोट सुबह 9.30 बजे थांगल बाजार में हुआ. इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में इम्फाल पश्चिम जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अभियान), एक उप-निरीक्षक (एसआई), दो […]

इम्फालः मणिपुर की राजधानी इम्फाल में मंगलवार को एक शक्तिशाली आईईडी विस्फोट में पांच पुलिसकर्मियों सहित कम से कम छह लोग घायल हो गए. विस्फोट सुबह 9.30 बजे थांगल बाजार में हुआ. इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में इम्फाल पश्चिम जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अभियान), एक उप-निरीक्षक (एसआई), दो सहायक एसआई और एक राइफलमैन शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि विस्फोट में एक आम नागरिक भी घायल हो गया. इसमें कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है. अधिकारी ने बताया कि घायल व्यक्तियों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया. घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है. पिछले चार दिनों में इम्फाल में विस्फोट की यह दूसरी घटना है. इससे पहले दो नवंबर को इम्फाल पूर्वी जिले के तेलीपटी इलाके में हुए विस्फोट में बीएसएफ के तीन जवान घायल हो गए थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >