तिहाड़ जेल में बंद कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार से मिलने पहुंचीं सोनिया गांधी, आज जमानत पर फैसला

नयी दिल्लीः सोनिया गांधी बुधवार सुबह मनी लांड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद कर्नाटक कांग्रेस के पूर्व मंत्री डी के शिवकुमार से मिलने पहुंचीं. शिवकुमार प्रवर्तन निदेशालय की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में है. इससे पहले आइएनएक्स मीडिया केस में सजा काट रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम से मिलने सोनिया गांधी […]

नयी दिल्लीः सोनिया गांधी बुधवार सुबह मनी लांड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद कर्नाटक कांग्रेस के पूर्व मंत्री डी के शिवकुमार से मिलने पहुंचीं. शिवकुमार प्रवर्तन निदेशालय की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में है. इससे पहले आइएनएक्स मीडिया केस में सजा काट रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम से मिलने सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी तिहाड़ जेल गए थे.
जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार से उनकी खैर खबर लेने और उनके प्रति एकजुटता प्रकट करने के लिए वहां गई. इससे पहले चिदंबरम से भी जब सोनिया गांधी ने मुलाकात की थी तब कहा गया था कि कांग्रेस ये दिखाने में जुटी है कि वह अपनी पार्टी के नेताओं को साथ खड़ी है और वह सभी एकजुट हैं.
गौरतलब है कि डीके शिवकुमार को ईडी ने मनीलांड्रिंग मामले में सितंबर के महीने में गिरफ्तार किया था. वहीं दूसरी ओर दिल्ली हाई कोर्ट इस मामले में आज जमानत याचिका पर फैसला सुना सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >