पीएम मोदी की भतीजी का पर्स छीन भागने वाले एक बदमाश को पुलिस ने दबोचा, पर्स-मोबाइल बरामद

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी का पर्स छीनकर भागने वाले झपटमारों में से एक को पुलिस ने दबोच लिया है. गिरफ्तार झपटमार का नाम नोनू बताया जा रहा है जिसके पास से पीड़िता दमयंती बेन के पर्स और मोबाइल फोन बरामद कर लिये गये हैं. आपको बता दें कि पीएम मोदी की […]

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी का पर्स छीनकर भागने वाले झपटमारों में से एक को पुलिस ने दबोच लिया है. गिरफ्तार झपटमार का नाम नोनू बताया जा रहा है जिसके पास से पीड़िता दमयंती बेन के पर्स और मोबाइल फोन बरामद कर लिये गये हैं. आपको बता दें कि पीएम मोदी की भतीजी शनिवार को झपटमारों की नयी शिकार बनीं. एक ऑटो रिक्शा से उतरते समय दो लोगों ने उनका पर्स और मोबाइल फोन झपट लिया. उनके पर्स में 50,000 रुपये नकद थे.

प्रधानमंत्री के भाई प्रह्लाद मोदी की बेटी दमयंती बेन मोदी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर किया और झपटमारों की पहचान कर ली. दमयंती बेन के अमृतसर से सुबह दिल्ली पहुंचने पर यह घटना हुई. मामले को लेकर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में गुजराती समाज भवन के सामने सुबह सात बजे जब वह ऑटो से उतरीं तो स्कूटर पर सवार दो लोगों ने उनका पर्स झपट लिया. इसमें उनका फोन, 50000 रुपये, कुछ कागजात और अन्य सामान था. यह घटना उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास से कुछ किलोमीटर दूर हुई.

शनिवार शाम में गुजरात के लिए उनकी फ्लाइट थी. घटना के बाद प्रह्लाद मोदी ने पुलिस को सूचित किया और उनके बयान के आधार पर सिविल लाइंस थाने में धारा 356 (हमला या आपराधिक बल प्रयोग द्वारा किसी व्यक्ति द्वारा ले जाई जाने वाली संपत्ति की चोरी का प्रयास) और 379 (चोरी के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने कहा कि उसने आसपास के इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली और दो आरोपियों की पहचान की. बाद में पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >