नयी दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में गुरुवार को अनुच्छेद 370 को लेकर हुए सेमिनार के दौरान छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गये. दोनों के बीच नारेबाजी के बाद हाथापाई की भी स्थिति बन गयी. इस दौरान भारत माता की जय के भी नारे लगाये गये.
मालूम हो गुरुवार को केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह के कार्यक्रम में भी कुछ छात्रों ने नारेबाजी की जिसके बदले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्रों ने भी जम कर नारे लगाए.
केन्द्रीय मंत्री को ‘अनुच्छेद 370 निरस्त किया जाना : जम्मू, कश्मीर एवं लद्दाख में स्थिरता एवं विकास ‘ विषय पर व्याख्यान एवं चर्चा के लिए विश्वविद्यालय में आमंत्रित किया गया था.
इस दौरान छात्रों के एक वर्ग ने कश्मीर के पक्ष में नारेबाजी की वहीं एबीवीपी के छात्रों ने इसके जवाब में नारे लगाए, कश्मीर से कन्याकुमारी,भारत माता एक हमारी.
