कांग्रेस ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का आह्वान किया

मुंबई : महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश की स्वतंत्रता को बचाने के लिए संविधान और लोकतंत्र के संरक्षण की आवश्यकता है. थोराट ने यहां तिलक भवन में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रध्वज फहराने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को संविधान और लोकतंत्र […]

मुंबई : महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश की स्वतंत्रता को बचाने के लिए संविधान और लोकतंत्र के संरक्षण की आवश्यकता है.

थोराट ने यहां तिलक भवन में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रध्वज फहराने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए.

उन्होंने कहा, हमारे पूर्वजों ने आजादी के लिए अपने प्राण त्याग दिये. हमें समान अधिकार मिले और देश आगे बढ़ा. हालांकि कुछ लोग संविधान बदलने की बात करते हैं. लिहाजा कांग्रेस को ऐसे इरादों के खिलाफ लड़ाई के लिए तैयार रहना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >