योग गुरु रामदेव ने की कश्‍मीर से अनुच्छेद 370 हटने की मांग, कहा- जल्‍द ही पूरे देश में एक कानून होगा

हरिद्वार : योगगुरु बाबा रामदेव ने भारत सरकार से कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की मांग करते हुए रविवार को कहा कि अब एक देश, एक संविधान, एक कानून का राज होगा. रामदेव ने यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर उन्हें पूरा विश्वास है कि वे कश्मीर से अनुच्छेद […]

हरिद्वार : योगगुरु बाबा रामदेव ने भारत सरकार से कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की मांग करते हुए रविवार को कहा कि अब एक देश, एक संविधान, एक कानून का राज होगा. रामदेव ने यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर उन्हें पूरा विश्वास है कि वे कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटायेंगे और देश में एक कानून लागू करेंगे.

उन्होंने कहा, ‘अब वह दिन जल्दी आने वाला है जब देश में एक संविधान और एक कानून होगा.’ राममंदिर के मसले पर रामदेव ने कहा कि राममंदिर मुद्दे के हल के लिए बनायी गयी मध्यस्थता कमेटी ने केवल समय बर्बाद किया.

उन्होंने कहा कि उससे कोई हल निकलने वाला नहीं था और यह शंका उन्होंने पहले भी जाहिर की थी. रामदेव ने कहा कि उच्चतम न्यायालय को जल्द से जल्द राममंदिर के बारे में फैसला देना चाहिए क्योंकि भगवान राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >