जम्मू: लंबे अरसे से चला आ रहा है कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के बीच के मनमुटाव ने आज एक बड़े फैसले का रुप ले लिया. जम्मु कश्मीर में वर्षों पुराना कांग्रेस और नेश्ानल कांफ्रेस का गठबंधन टूट गया है. रविवार को कांग्रेस के महासचिव गुलाम नबी आजाद ने इस बात की पुष्टि करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 87 सीटों पर चुनाव लडनें की बात कही है. वहीं नेशनल कांफ्रेंस कुल 25 सीटों पर चुनाव लडेगी.
पार्टी महासचिव आजाद ने बताया कि दोनों पार्टियों में कई विवाद थे. पार्टियों के विचार में मतभेद होने के कारण विकास योजनाओं सुस्त पड गयी थी. आजाद ने कहा कि आगामी चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस अधूरे कामों को पूरा करेगी. स्वतंत्र रूप से पार्टी विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर ध्यान देगी.
इधर चर्चे में है कि दोनों पार्टियों में मंत्रियों के विभाग बटवारे पर विवाद हुआ है. दोनों पार्टी के नेता मंत्री पर के लिए अपने को योग्य बताते हुए लगातार इसकी मांग कर रहे थे. जबकि कांग्रेस की ओर से नेशनल कांफ्रेंस पर आरोप लगाया गया है कि उसने लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस का साथ नहीं दिया. इसी की वजह से चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर असर पडा. कांग्रेस ने तो सभी 87 सीटों पर चुनाव लडने की घोषणा कर दी है, जबकि नेशनल कांफ्रेंस ने 25 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है.
