होर्मुज को खोलने पर होगी चर्चा, बैठक में भारत को किया गया आमंत्रित

यूके (United Kingdom) ने भारत समेत कई देशों को होर्मुज स्ट्रेट फिर से खोलने पर बहुपक्षीय बातचीत के लिए आमंत्रित किया है. जानें MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने क्या बताया.

होर्मुज स्ट्रेट 28 फरवरी 2026 से शुरू हुए जंग (ईरान और इजरायल-यूएस की जंग) से प्रभावित है. विदेश सचिव विक्रम मिसरी भारत की ओर से इस बैठक में हिस्सा लेंगे. MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि इस बातचीत का मकसद समुद्री रूट सुरक्षित रखना है. यूके ने कई देशों को हॉर्मुज पर बातचीत के लिए बुलाया है, जिसमें भारत भी शामिल है. हमारी तरफ से विदेश सचिव इस बैठक में भाग ले रहे हैं.

उन्होंने आगे बताया कि भारत, ईरान और वहां के अन्य देशों से लगातार संपर्क में है. ऐसा इसलिए ताकि हमारे जहाजों का रूट बिना किसी रुकावट के सुरक्षित रहे. ये जहाज एलपीजी, एलएनजी और अन्य जरूरी सामान ले जा रहे हैं. पिछले कुछ दिनों की बातचीत के दौरान छह भारतीय जहाज सुरक्षित रूप से हॉर्मुज पार कर चुके हैं. हम अभी भी सभी संबंधित पक्षों से संपर्क बनाए हुए हैं ताकि आगे भी हमारे जहाज सुरक्षित और समय पर माल पहुंचा सकें. सुरक्षा और बिना रुकावट आवाजाही हमारी प्राथमिकता है.

अमेरिका इस बैठक में शामिल नहीं होगा

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ रहा है. दुनिया के सबसे अहम तेल और गैस रूट की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है. इस बैठक में यूके ने 40 से ज्यादा देशों को एक साथ बुलाया है. दिलचस्प बात यह है कि अमेरिका इस वर्चुअल बैठक में शामिल नहीं होगा.

यह भी पढ़ें : होर्मुज स्ट्रेट खुलवाने नहीं आया नाटो, गुस्साए ट्रंप करवाएंगे पुतिन का फायदा, जानें अब क्या कह दिया?

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि विदेश मंत्री यवेट कूपर की अगुवाई में डिजिटल तरीके से होने वाली इस बैठक में हम सब मिलकर हर कूटनीतिक और राजनीतिक उपाय निकालने की कोशिश करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >