झारखंड में 18 से 23 मई तक बारिश, पश्चिम बंगाल और केरल के लिए भी अलर्ट, आंधी-तूफान की संभावना

Heavy Rain And Thunderstorm: भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने झारखंड, पश्चिम बंगाल और केरल के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, आंधी, वज्रपात और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जताया है.

Heavy Rain And Thunderstorm: आईएमडी के अनुसार, झारखंड में 18 से 23 मई तक हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक, 18 से 20 मई तक गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, कोडरमा और हजारीबाग को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. इसके बाद, 21 मई को राज्य भर में हल्की से मध्यम बारिश, गरज, बिजली कड़कने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जबकि 21 से 23 मई तक गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर राज्य के कई हिस्सों में बारिश होगी.

पश्चिम बंगाल में भी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, स्थानीय मौसम कार्यालय ने कहा है कि कोलकाता में हल्की बारिश और गरज के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है. हावड़ा, हुगली, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर, बांकुड़ा और पूर्वी बर्धमान में भी इसी तरह के मौसम का पूर्वानुमान है. विभाग के अनुसार, नदिया, मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना, बीरभूम, पुरुलिया और झाड़ग्राम जैसे जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी बंगाल में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश होने की आशंका है.

केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी

केरल में भी कई हिस्सों में भारी बारिश के बीच आईएमडी ने पथनमथिट्टा और अलप्पुझा जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड समेत कई जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भूस्खलन और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है. लोगों को नदियों, जलाशयों और पहाड़ी इलाकों से दूर रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह भी दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >