18 मई की टॉप 20 खबरें: केरलम में आज शपथ ग्रहण, IPL 2026 की प्लेऑफ में कोहली की टीम

18 May Top 20 News: वीडी सतीशन आज यानी सोमवार (18 मई) को केरलम के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं. नई सरकार के गठन से पहले उन्होंने मंत्रिमंडल की पूरी सूची राज्यपाल को सौंप दी है. वहीं खेल जगत में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर IPL 2026 प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बनकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

1. केरलम कैबिनेट में दिखेगा कांग्रेस का दबदबा: शपथ ग्रहण से पहले मंत्रियों की लिस्ट फाइनल

VD Satheesan Oath: वीडी सतीशन सोमवार को केरल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं. नई सरकार की पारी शुरू होने से पहले ही नामित मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्रियों की पूरी सूची तैयार कर ली. उन्होंने सूची राज्यपाल को भी सौंप दिया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. दुनिया में गूंजा भारत का डंका! स्वीडन ने पीएम मोदी को दिया अपना सर्वोच्च सम्मान

PM Modi Sweden Honour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है. पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर रविवार को स्वीडन पहुंचे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. बंटवारा नहीं होने पर भी जारी रहेगा सर्वे, एक्शन मोड में सरकार, 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य

Bihar Land Survey: बिहार सरकार ने दिसंबर 2027 तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है. पारिवारिक बंटवारा नहीं होने पर भी प्रक्रिया नहीं रुकेगी. अतिरिक्त कर्मचारी लगाए जाएंगे, AI से सरकारी जमीन चिन्हित होगी और जमीन के डॉक्यूमेंट अब सिर्फ ऑनलाइन मिलेंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. Arrah News: 20 मई को देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा दुकानदार,आरा में भी असर रहेगी

आरा: 20 मई को देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा दुकानदार, ई-फार्मेसी और प्रीडेटरी प्राइसिंग का विरोध, जानिए पूरी खबर. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. कोलकाता के पार्क स्ट्रीट इलाके में हंगामा, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

Bengal News: कोलकाता के पार्क स्ट्रीट इलाके में कोलकाता पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के बाद पत्थरबाजी की घटना घटी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. नंदीग्राम: घर में बैठने से नहीं होगा, लोगों के बीच जाना होगा, भाजपा नेताओं को शुभेंदु का निर्देश

Suvendu Adhikari : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वह विधायक नहीं रहने पर भी नंदीग्राम के लोगों की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. तृणमूल शासित बोर्ड में 2000 करोड़ का घोटाला, तीन हजार से अधिक हुए अवैध निर्माण का दावा

Bengal News: व्हिसल ब्लोअर्स नामक एनजीओ ने दावा किया है कि म्युनिसिपल एक्ट को ताख पर रखकर अवैध निर्माण को वैध किया गया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. महाराष्ट्र में ‘आदिवासी धर्मकोड’ की मांग को लेकर आदिवासियों ने भरी हुंकार, अब दिल्ली में होगा अगला महासंग्राम

Adivasi Dharam Code: महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी धर्म महासम्मेलन में झारखंड सहित कई राज्यों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. सम्मेलन में 2027 की जनगणना में अलग आदिवासी धर्मकोड लागू करने, डिलिस्टिंग का विरोध करने और नई दिल्ली में अगला राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने की रणनीति तैयार की गई. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. Latehar: हक के लिए अफसरों से आर-पार की लड़ाई लड़ेगा वन श्रमिक यूनियन, 19 मई से आंदोलन तेज

Latehar: लातेहार में वन श्रमिक यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर 19 मई से आंदोलन तेज करने की घोषणा की है. यूनियन ने अधिकारियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई की चेतावनी दी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. चाईबासा प्रशासन के कार्यशैली पर भड़के पूर्व CM अर्जुन मुंडा, कहा- यह प्रशासनिक अकड़ है या शिष्टाचार की कमी?

Arjun Munda: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने चाईबासा जिला प्रशासन पर प्रोटोकॉल और शिष्टाचार की अनदेखी का आरोप लगाया है. उन्होंने फेसबुक पोस्ट लिखकर इसे प्रशासनिक अकड़ और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उदासीनता बताया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. ड्रोन हमले से दहला UAE, बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर निशाना, लगी आग

UAE Drone Attack: संयुक्त अरब अमिरात के अबू धाबी के बराकाह परमाणु ऊर्जा संयंत्र परिसर के बाहर ड्रोन से हमला हुआ है. हमले के कारण एक विद्युत जनरेटर में आग लग गई. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. पंजाब किंग्स की लगातार छठी हार, प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी RCB

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराया. इस जीत के साथ आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. दिल्ली ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया, प्लेऑफ की रेस में RR को हुआ नुकसान

दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया. इसके साथ दिल्ली की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. कोर्टरूम से UPSC तक, भागलपुर की श्रेया ने हासिल की 357वीं रैंक

Shreya Jha Success Story: देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिने जाने वाले UPSC Civil Services Exam 2025 में इस बार 27 लॉ ग्रेजुएट्स ने सफलता हासिल की है. बिहार के भागलपुर की रहने वाली श्रेया झा ने ऑल इंडिया रैंक 357 लाकर देश की सबसे कठिन परीक्षा को क्रैक किया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. कोविड के बाद पहली बार इतनी बड़ी गिरावट, CBSE 12वीं का पास प्रतिशत घटा

CBSE Board 12th Result 2026: पिछले साल यानी 2025 में कुल 88.39 प्रतिशत छात्र परीक्षा में पास हुए थे, लेकिन इस बार पास प्रतिशत घटकर 85.20 प्रतिशत रह गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. OnePlus ने अचानक रोका OxygenOS अपडेट, फोन में आ रही थीं ये बड़ी दिक्कतें

OnePlus ने OxygenOS 16 अपडेट का रोलआउट अचानक रोक दिया है. कई यूजर्स ने फोन रीस्टार्ट और बूट फेल होने की शिकायत की थी. जानिए कंपनी ने क्या कहा और अभी अपडेट करना कितना सुरक्षित है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. RX100 से लेकर Chetak तक, इन 7 टू-व्हीलर्स का सड़कों पर था राज, आज भी नाम सुनते ही ताजा हो जाती हैं यादें

RX100, CBZ, Shogun और Pulsar 220F जैसी बाइकें कभी भारतीय सड़कों की शान थीं. जानिए आखिर क्यों बंद हो गईं ये आइकॉनिक बाइकें और आज भी क्यों बना हुआ है इनका जबरदस्त क्रेज. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. सोने से हटेगा पैसा, तो कहां बरसेगी ‘लक्ष्मी’? पीएम मोदी की अपील के बाद रियल एस्टेट और शेयर बाजार में तेजी के संकेत

Real Estate : पीएम मोदी की अपील पर अगर देश ने एक साल सोना नहीं खरीदा, तो वह पैसा कहां लगेगा ? एक्सपर्ट्स का दावा, रियल एस्टेट और शेयर बाजार में आएगा निवेश का सैलाब, घर खरीदारों की चमकेगी किस्मत. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. तुषार कपूर ने पूरी की Golmaal 5 की शूटिंग, फोटो शेयर कर बोले- पिक्चर अभी बाकी है

Golmaal 5 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. तुषार कपूर ने फिल्म की शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है और सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर की है. जानिए फिल्म की स्टारकास्ट, शूटिंग और रिलीज से जुड़ी पूरी डिटेल्स. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. Karuppu Worldwide Collection: रिलीज के 2 दिन में ही सूर्या-तृषा की फिल्म ने दुनियाभर में कर डाली ताबड़तोड़ कमाई, आंकड़े जानें

Karuppu Worldwide Collection: साउथ सुपरस्टार सूर्या और तृषा की नई फिल्म ‘करुप्पु’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म ने सिर्फ 2 दिनों में दुनिया भर से रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. जानिए पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >