राज्यसभा में बदलाव, डिप्टी लीडर पद से राघव चड्ढा हटाए गए , क्या AAP में आ गई दरार?

आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा सचिवालय को चिट्ठी लिखकर अपने सांसद राघव चड्ढा को पार्टी के डिप्टी लीडर पद से हटाने की मांग की है. उनकी जगह पंजाब से सांसद अशोक मित्तल का नाम आगे बढ़ाया गया है.

राघव चड्ढा 2023 से यह पद संभाल रहे थे. उनकी जगह अब अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी दी गई है. पार्टी सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने यह खबर दी है. सूत्रों के अनुसार, चिट्ठी में कहा गया है कि चड्ढा को सदन में बोलने के लिए ‘आप’ के निर्धारित कोटे से समय आवंटित नहीं किया जाना चाहिए.

ये फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब राघव चड्ढा काफी समय से पार्टी से जुड़े बड़े मुद्दों पर चुप नजर आ रहे थे. वे अरविंद केजरीवाल के कई कार्यक्रमों में भी दिखाई नहीं दे रहे थे. कभी केजरीवाल के करीबी माने जाने वाले और देश के सबसे युवा सांसदों में गिने जाने वाले चड्ढा ने पार्टी में खासकर दिल्ली और पंजाब में अहम भूमिका निभाई थी. लेकिन पिछले कुछ महीनों में हालात बदलते नजर आए हैं और अब दूरी साफ दिख रही है.

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के वक्त विदेश में थे राघव चड्ढा

जब आबकारी नीति मामले (Excise Policy Cases) में मार्च 2024 में दिल्ली के तब के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया, उस समय राघव चड्ढा इलाज के लिए विदेश में थे. केजरीवाल करीब छह महीने जेल में रहे, तब भी चड्ढा देश से बाहर ही रहे. केजरीवाल की रिहाई के कुछ दिनों बाद, 13 सितंबर 2024 को उनसे मुलाकात की.

केजरीवाल के बरी होने के बाद भी राघव चड्ढा चुप रहे

दिल्ली की अदालत ने जब आबकारी केस में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और बाकी नेताओं को पिछले महीने बरी किया, तब भी राघव चड्ढा चुप रहे. केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस और जंतर-मंतर की रैली में भी वो नजर नहीं आए. पार्टी के कुछ नेताओं का कहना है कि उन्हें धीरे-धीरे चुनाव प्रचार और संगठन के कामों से दूर किया जा रहा है. हालांकि, चड्ढा संसद के अंदर-बाहर अब भी एक्टिव हैं और हवाई किराए व गिग वर्कर्स जैसे मुद्दे उठाते रहे हैं.

यह भी पढ़ें : Video : राघव चड्ढा ने कहा, शराब-सिगरेट खुलेआम, सेनेटरी पैड अखबार में छिपाकर क्यों बेचे जाते हैं

जिम्मेदारी मिलने के बाद क्या बोले अशोक मित्तल

अशोक मित्तल ने पत्रकारों से कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने उन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर की जिम्मेदारी दी है. उन्होंने कहा कि वो पूरी ईमानदारी से काम करेंगे और सदन में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने के साथ-साथ देश के हितों की भी जोरदार तरीके से बात करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >