तमिलनाडु में बीजेपी को तगड़ा झटका, 13 नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा

बीजेपी आईटी विंग के जिलाध्यक्ष अनबरासन ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, मैंने सालों तक बीजेपी के लिए काम किया है. लोग जानते हैं कि मैंने कभी किसी पद की उम्मीद नहीं की. पिछले कुछ दिनों से पार्टी में असामान्य स्थिति को देखते हुए मैंने पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला किया है.

तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका लगा है. कुल 13 नेताओं ने पार्टी छोड़ दी. सभी भाजपा नेता अपने गठबंधन सहयोगी अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) में शामिल हो गए. सभी चेन्नई पश्चिम में भाजपा की आईटी शाखा के थे.

पार्टी छोड़ने वाले नेताओं ने बीजेपी की कार्यशैली पर उठाया सवाल

बीजेपी आईटी विंग के जिलाध्यक्ष अनबरासन ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, मैंने सालों तक बीजेपी के लिए काम किया है. लोग जानते हैं कि मैंने कभी किसी पद की उम्मीद नहीं की. पिछले कुछ दिनों से पार्टी में असामान्य स्थिति को देखते हुए मैंने पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला किया है. बयान पर 10 आईटी विंग के जिला सचिवों और 2 आईटी विंग के जिला उप सचिवों के हस्ताक्षर हैं.

पहले भी कई विधायक एआईएडीएमके में हुए शामिल

यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी कई विधायक इस्तीफा देकर हाल ही में एआईएडीएमके में शामिल हुए. मंगलवार को बीजेपी बौद्धिक विंग के राज्य सचिव कृष्णन, आईटी विंग के राज्य सचिव दिलीप कन्नन, त्रिची ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष विजय और राज्य ओबीसी विंग के सचिव अम्मू एडप्पादी के पलानीस्वामी के साथ बैठक के बाद AIADMK में शामिल हो गए.

Also Read: झारखंड के प्रवासी मजदूर तमिलनाडु में हैं सुरक्षित, सरकार ने की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >