भारतीय सेना को ‘मोदीजी की सेना” कहना सीएम योगी को पड़ा महंगा

नयी दिल्ली : भारतीय सेना को ‘मोदीजी की सेना’ कहकर बुरी तरह से फंस गये हैं यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ. पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास ने सोमवार को कहा कि वे इसके खिलाफ चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाएंगे. उन्होंने कहा कि सैन्य बल किसी व्यक्ति से नहीं जुड़ा है. उन्होंने दावा किया कि […]

नयी दिल्ली : भारतीय सेना को ‘मोदीजी की सेना’ कहकर बुरी तरह से फंस गये हैं यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ. पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास ने सोमवार को कहा कि वे इसके खिलाफ चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाएंगे.

उन्होंने कहा कि सैन्य बल किसी व्यक्ति से नहीं जुड़ा है. उन्होंने दावा किया कि कई पूर्व और सेवारत सैनिक उनकी टिप्पणी पर नाराज हैं.

एडमिरल रामदास ने कहा कि सैन्य बल किसी व्यक्ति से नहीं जुड़ा हुआ है, वे देश की सेवा करते हैं. चुनाव होने तक मुख्य चुनाव आयुक्त बॉस हैं. मैं इस संबंध में चुनाव आयोग जा रहा हूं.

लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एच एस पनाग ने भी कहा कि यह हैरान करने वाली टिप्पणी नहीं है क्योंकि पिछले पांच साल में कई नेताओं ने इस तरह की टिप्पणी करते हुए राष्ट्रवाद को सैन्य बलों से जोड़ने की कोशिश की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >