पुलवामा : सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने पिंगलान इलाके में छिपे जैश ए मोहम्मद के दो आतंकियों को मार गिराया है. मारे गये आतंकियोंमेंपुलवामा हमले का मास्टर माइंड राशिद गाजी भी शामिल है. उसे अजहर मसूद का दायां हाथ माना जाता है. मारे गये दूसरे आतंकी का नाम कामरान बताया जा रहा है. सुरक्षा बलोंने मारे गये आतंकियोंके पास से एके47 सहित कई हथियार बरामद किये हैं. सुरक्षा बलों का यह आपरेशन अभी जारी है. इस मुठभेड़ में मेजर वी एस ढोंडियाल, हवलदार एस राम और सिपाही हरि सिंह एवं अजय कुमार शहीद हुए हैं.
रक्षा सूत्रोंके हवाले से यह जानकारी मिली है कि रक्षा मंत्री को इस इनकाउंटर के बारे मेंपूरी जानकारी दी जा रही है. वहीं इस इनकाउंटर पर गृहमंत्री ने कहा कि सुरक्षाबलोंका हॅौसला बुलंद है वे आतंकियोंको मार रहे हैं. शहीद हुए मेजर का नाम विभूति शंकर ढौंढियाल है. हालांकि अभी मारे गये दोनों आतंकियों की पहचान नहीं हुई है. सूत्रोंके हवाले से यह जानकारी मिल रही है कि इलाके में पांच और आतंकी छुपे हुए हैं. गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आज सुबह से ही आतंकवादियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में एक मेजर सहित चार जवान शहीद हो गये.
