Action में मोदी सरकार : भारत ने पाकिस्तान से आयातित सामान पर 200 फीसदी बढ़ाया सीमा शुल्क

नयी दिल्ली : पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने शनिवार को एक और कड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान से आयातित होने वाले सभी सामानों पर सीमाशुल्क तत्काल प्रभाव से बढ़ाकर 200 फीसदी कर दिया. मोदी सरकार इससे पहले पाकिस्तान को दिये गये ‘सबसे तरजीही देश’ का दर्जा वापस ले चुकी है. […]

नयी दिल्ली : पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने शनिवार को एक और कड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान से आयातित होने वाले सभी सामानों पर सीमाशुल्क तत्काल प्रभाव से बढ़ाकर 200 फीसदी कर दिया. मोदी सरकार इससे पहले पाकिस्तान को दिये गये ‘सबसे तरजीही देश’ का दर्जा वापस ले चुकी है.

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ट्वीट कर कहा कि पुलवामा की घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान से व्यापार के लिहाज से सबसे तरजीही देश का दर्जा वापस ले लिया है. इसके बाद पाकिस्तान से भारत में आयात किये जाने वाले सभी तरह के सामान पर सीमा शुल्क तत्काल प्रभाव से बढ़ाकर 200 फीसदी कर दिया गया है. पुलवामा में आतंकी हमले के बाद सरकार ने शुक्रवार को पाकिस्तान से व्यापार के लिहाज से सबसे तरजीही देश का दर्जा वापस ले लिया था.

सीमाशुल्क में बढ़ोतरी से पाकिस्तान से भारत को किया जाने वाले निर्यात पर काफी बुरा असर पड़ेगा. वर्ष 2017-18 में पाकिस्तान से भारत को 3,482.3 करोड़ रुपये यानी 48.85 करोड़ डॉलर का निर्यात किया गया था. पाकिस्तान प्रमुख तौर पर भारत को ताजे फल, सीमेंट, बड़े पैमाने पर खनिज एवं अयस्क और तैयार चमड़ा निर्यात करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >