कांग्रेस ने पुलवामा आतंकी हमले की निंदा की, मोदी सरकार पर निशाना साधा

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुये आतंकी हमले की निंदा करते हुए वृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने का सिलसिला लगातार जारी है. इधर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आतंकी हमले में सीआरपीएफ के जवानों की शहादत पर दुख जताया है. गांधी […]

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुये आतंकी हमले की निंदा करते हुए वृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने का सिलसिला लगातार जारी है.

इधर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आतंकी हमले में सीआरपीएफ के जवानों की शहादत पर दुख जताया है. गांधी ने ट्वीट कर कहा, मैं जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए कायराना हमले से बहुत दुखी हूं. हमारे शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं. उन्होंने कहा, मैं घायल हुए जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

इसे भी पढ़ें…

जम्मू कश्मीर : उरी के बाद पुलवामा में दूसरा सबसे बड़ा आतंकी हमला, IED ब्‍लास्‍ट में 18 जवान शहीद, जैश ने ली जिम्मेदारी

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, हम पुलवामा में कायराना आतंकी हमले की निंदा करते हैं. सर्वोच्च बलिदान देने वाले अपने 18 बहादुर जवानों को हमारी श्रद्धांजलि. हम उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं. उन्होंने आरोप लगाया, उरी, पठानकोट, पुलवामा. मोदी सरकार द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया जाना लगातार जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >