भारत ने रूस के साथ किया करार, अमेठी में लगेगी AK-203 असॉल्ट राइफलों की कंपनी

नयी दिल्ली : भारत और रूस के बीच कल देर शाम AK-203 असॉल्ट राइफलों की कंपनी लगाने को लेकर करार हुआ. केंद्र सरकार ने कल रूस के साथ करीब सात लाख 47 हजार कलाश्निकोव राइफलों के निर्माण का फैसला किया. इसके लिए उत्तर प्रदेश के अमेठी में प्लांट लगाया जायेगा. गौरतलब है कि रक्षा मंत्रालय […]

नयी दिल्ली : भारत और रूस के बीच कल देर शाम AK-203 असॉल्ट राइफलों की कंपनी लगाने को लेकर करार हुआ. केंद्र सरकार ने कल रूस के साथ करीब सात लाख 47 हजार कलाश्निकोव राइफलों के निर्माण का फैसला किया. इसके लिए उत्तर प्रदेश के अमेठी में प्लांट लगाया जायेगा.

गौरतलब है कि रक्षा मंत्रालय ने कुछ समय पहले साढ़े छह लाख रायफलों की खरीद की मंशा जाहिर की थी. इन रायफलों का निर्माण ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के तहत होगा. इसी सप्ताह सरकार ने 72,400 असॉल्ट राइफलों की खरीद के लिए एक अमेरिकी कंपनी से भी करार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >