सीएम केजरीवाल की कार पर हमला काफिले पर भीड़ ने बरसायीं लाठियां

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार पर दिल्ली के नरेला इलाके में कथित तौर पर हमला किया गया है. यह घटना उस वक्त हुई जब केजरीवाल 25 अनधिकृत कॉलोनियों में विकास कार्यों को देखने के लिए बाहरी दिल्ली के इलाके में थे. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक अधिकारी ने इस हमले […]

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार पर दिल्ली के नरेला इलाके में कथित तौर पर हमला किया गया है. यह घटना उस वक्त हुई जब केजरीवाल 25 अनधिकृत कॉलोनियों में विकास कार्यों को देखने के लिए बाहरी दिल्ली के इलाके में थे.

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक अधिकारी ने इस हमले की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि करीब 100 लोगों ने केजरीवाल की कार को रोकने की कोशिश की. इसके बाद इन लोगों ने लाठी और डंडों से कार पर हमला कर दिया. आम आदमी पार्टी ने इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है. हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों का खंडन किया है.

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस पर उठाये सवाल : आप ने ट्वीट करते हुए दिल्ली पुलिस पर सीएम को सुरक्षा नहीं देने का आरोप लगाया है. आप ने कहा कि जब मुख्यमंत्री को ही दिल्ली पुलिस सुरक्षा नहीं दे पा रही तो आम जनता को कैसे सुरक्षा देगी? आप ने भाजपा पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार के विकास का जवाब भाजपा लाठी-डंडे से दे रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >