बढ़े सत्र पर विपक्ष के सवाल पर भाजपा सांसद अरुण जेटली ने कही ये बात

नयी दिल्ली : सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रावधान वाले ऐतिहासिक संविधान संशोधन विधेयक को मंगलवार को तीन के मुकाबले 323 मतों से लोकसभा की मंजूरी मिल गयी. अब बुधवार को यानी आज इसे राज्यसभा में पेश किया जाना है. हालांकि, आज सदन की कार्रवाई शुरू […]

नयी दिल्ली : सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रावधान वाले ऐतिहासिक संविधान संशोधन विधेयक को मंगलवार को तीन के मुकाबले 323 मतों से लोकसभा की मंजूरी मिल गयी. अब बुधवार को यानी आज इसे राज्यसभा में पेश किया जाना है. हालांकि, आज सदन की कार्रवाई शुरू होते ही विपक्ष ने शीतकालीन सत्र को एक दिन बढ़ाए जाने पर सवाल उठाया और जोरदार हंगामा किया जिसके बाद सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी.

सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि जिस तरह विपक्ष की मंजूरी के बिना सरकार ने सत्र को बढ़ाने का फैसला किया, वह कहीं से सही नहीं हैं. इस पर केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने राज्यसभा में कहा कि काफी महत्वपूर्ण बिल होने के कारण सत्र को बढ़ाया गया. यहां चर्चा कर दें कि जनरल कोटा बिल को दोपहर 12 बजे राज्यसभा में पेश किये जाने की संभावना है.

अरुण जेटली ने कहा कि देश उम्मीद भरी नजरों से देखता है कि सदन कार्य करेगा. सामान्य कामकाजी दिनों के अनुसार हमें काम करना चाहिए था, लेकिन उनमें से अधिकांश दिन सदन स्थगित करना पड़ा. महत्वपूर्ण बिलों पर विचार करने के लिए एक अतिरिक्त दिन बढ़ाया गया है.

बुधवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस, टीएमसी सहित तमाम विपक्षी दल सत्र बढ़ाने के फैसले पर सवाल उठाने लगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >