विदेश मंत्रालय को अगवा भारतीयों के सुराग मिले

नयी दिल्लीः विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अबरुद्दीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह जानकारी दी कि इराक में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है. उन्होंने बताया कि दस्तावेजों को लेकर किसी भी भारतीय को वापस लाने में कोई बाधा नहीं आयेगी. हमने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया […]

नयी दिल्लीः विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अबरुद्दीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह जानकारी दी कि इराक में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है. उन्होंने बताया कि दस्तावेजों को लेकर किसी भी भारतीय को वापस लाने में कोई बाधा नहीं आयेगी. हमने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है जिसपर सूचना मिलने के बाद हम कार्रवाई कर रहे हैं.इराक की सरकार द्वारा यह पुष्टी की गयी है मैसुल में 40 भारतीयों को अगवा कर लिया गया है. उनकी लोकेशन का भी पता लगा लिया गया है. हमें कई सुराग मिले हैं लेकिन इस पर अभी विस्तार से बात करना सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है. हालांकि अबतक भारतीय वहां पूरी तरह सुरक्षित नहीं है.

हमने जो हेल्पलाइन शुरू की है उसमें अबतक 130 फोन कॉल आये हैं. जो लोग इराक में फंसे है जिनके पास पासपोर्ट और जरूरी कागजात नहीं है हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें हम कागजात का इंतजाम करेंगे.इराक में अगवा भारतीयों से अबतक संपर्क नहीं किया जा सका है. हम लगातार इराक सरकार के संपर्क में है और हम उनसे हर संभव मदद की उम्मीद करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >