राजस्थान में होगी बारिश, गिरेंगे ओले, अलर्ट जारी

Rajasthan Weather : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आ रहा है. यहां बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. जानें मौसम विभाग की ओर से क्या दी गई जानकारी.

Rajasthan Weather : राजस्थान में पिछले 24 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जगह हल्की-मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलीं. मौसम विभाग ने 6 से 8 अप्रैल तक आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है.

धौलपुर के बाड़ी में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश हुई, जबकि पूर्वी हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिली. धौलपुर के बाड़ी में सबसे ज्यादा 40 मिमी बारिश दर्ज हुई. वहीं लूनकरनसर में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री और फतेहपुर में 12.9 डिग्री रहा, जिससे ठंडक बढ़ गई.

एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार 5 अप्रैल को जयपुर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है, जबकि बाकी ज्यादातर इलाकों में मौसम सूखा रहेगा. वहीं 6 अप्रैल से एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है. इससे जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और शेखावाटी इलाके में 40–50 किमी/घंटा की तेज हवाएं, बारिश और कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं.

7 अप्रैल को राजस्थान का मौसम

7 अप्रैल को मौसम सबसे ज्यादा खराब रहेगा. जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में तेज आंधी-तूफान, 50–60 किमी/घंटा की तेज हवाएं, मध्यम से भारी बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : दिल्ली-राजस्थान में बारिश, हिमाचल में हिमपात, 50 kmph की रफ्तार से चल सकती है हवा

8 और 9 अप्रैल को राजस्थान का मौसम

8 अप्रैल को उत्तर और पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि बाकी जगह मौसम सूखा रहेगा. 9 अप्रैल से अगले 3-4 दिनों तक पूरे राज्य में मौसम सामान्य और ज्यादातर शुष्क रहने की उम्मीद है.

किसानों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है. कहा गया है कि कटी फसल और मंडियों में रखे अनाज को ढककर या सुरक्षित जगह पर रख लें, ताकि बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान न हो.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >