केजरीवाल को नहीं मिल रहा किराये का मकान

नयी दिल्ली:जिस दिल्ली ने पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना दिल दे दिया उसी दिल्ली में आज उन्हें एक किराये का मकान नहीं मिल रहा है. खबरों की माने तो उन्हें दिल्ली में कोई मकान देने को तैयार न‍हीं है. ऐसे में केजरीवाल की मुश्‍किलें बढ़ती जा रही है. दरअसल दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द […]

नयी दिल्ली:जिस दिल्ली ने पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना दिल दे दिया उसी दिल्ली में आज उन्हें एक किराये का मकान नहीं मिल रहा है. खबरों की माने तो उन्हें दिल्ली में कोई मकान देने को तैयार न‍हीं है.

ऐसे में केजरीवाल की मुश्‍किलें बढ़ती जा रही है. दरअसल दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल दिल्ली से सटे ग़ाज़ियाबाद के कौशाम्बी में अपनी पत्नी के नाम पर आवंटित गिरनार अपार्टमेंट के फ्लैट में रहते थे, लेकिन दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के बाद मजबूरी में उन्होंने दिल्ली में शिफ्ट होने का फैसला किया और आखिरकार सेंट्रल दिल्ली के तिलक लेन वाले घर में शिफ्ट हो गए.

लेकिन, 14 फ़रवरी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के बाद केजरीवाल को ये घर खाली करना था, चुनाव और बेटी की परीक्षा के चलते केजरीवाल ने फैसला किया कि वो इस सरकारी आवास का 85,000 रुपये महीने का किराया चुकाएंगे और बेटी की परीक्षा के बाद ये घर खाली कर देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >