नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आज राफेल डील पर बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि सौदे की प्रक्रिया में कोई कमी नहीं है. कोर्ट ने कहा कि वह सौदे की प्रक्रिया में दखल नहीं देगा. कोर्ट के इस फैसले के बाद नरेंद्र मोदी सरकार को बड़ी राहत मिली है.
#RafaleDeal : संसद में हंगामा, राजनाथ सिंह ने कहा, कांग्रेस ने देश को गुमराह किया, माफी मांगे
गौरतलब है कि राफेल सौदे को लेकर केंद्र सरकार की किरकिरी हो रही थी और विपक्ष लगातार हमलावर था. लेकिन कोर्ट के यह कह देने से की सौदे में कोई गड़बड़ी नहीं है केंद्र सरकार को राहत मिली है.
