तेज रफ्तार ट्रेन ने रेल इंजन को मारी टक्कर : 9 की मौत, 47 घायल

अंकारा : तुर्की की राजधानी अंकारा में बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार ट्रेन ने स्टेशन पर रेल इंजन को टक्कर मार दी. इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है जबकि 47 लोग घायल हो गए हैं. परिवहन मंत्री कहित तुरहान ने संवाददाताओं को बताया कि मारे गए लोगों में तीन ट्रेन ऑपरेटर […]

अंकारा : तुर्की की राजधानी अंकारा में बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार ट्रेन ने स्टेशन पर रेल इंजन को टक्कर मार दी. इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है जबकि 47 लोग घायल हो गए हैं. परिवहन मंत्री कहित तुरहान ने संवाददाताओं को बताया कि मारे गए लोगों में तीन ट्रेन ऑपरेटर थे. उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई. तुरहान ने कहा कि 47 लोग घायल हुए हैं.

सभी का इलाज चल रहा है. हुर्रियत अखबार के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रेन अंकारा के मुख्य स्टेशन से केन्द्रीय प्रांत कोन्या जा रही थी. ट्रेन में 206 यात्री सवार थे. इससे पहले अंकारा के गवर्नर कार्यालय ने बताया था कि घायल हुए कुल 46 लोगों में से तीन की हालत गंभीर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >