निठारी हत्याकांड के दोषी सुरेंद्र कोली की दया याचिका गृह मंत्रालय ने खारिज की

नयी दिल्ली : आज गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पांच दया याचिकाओं को खारिज कर दिया. इन पांच याचिकाओं में निठारी हत्याकांड के दोषी सुरेंद्र कोली की याचिका भी शामिल है. निठारी हत्याकांडगौरतलब है कि वर्ष 2006 में उत्तरप्रदेश के नोएडा स्थित गांव निठारी में 19 नरकंकाल मिले थे, यह सभी कंकाल बच्चों के थे. एक […]

नयी दिल्ली : आज गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पांच दया याचिकाओं को खारिज कर दिया. इन पांच याचिकाओं में निठारी हत्याकांड के दोषी सुरेंद्र कोली की याचिका भी शामिल है.

निठारी हत्याकांड
गौरतलब है कि वर्ष 2006 में उत्तरप्रदेश के नोएडा स्थित गांव निठारी में 19 नरकंकाल मिले थे, यह सभी कंकाल बच्चों के थे. एक मकान के बाहर नाली से 40 ऐसे पैकेट भी बरामद किये गये थे, जिसमें मानव अंगों को काटकर भर दिया गया था. इस केस की जांच सीबीआई ने किया था.

सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि हत्या से पहले सभी बच्चों का यौन शोषण किया गया था. जिस मकान में उक्त घटना को अंजाम दिया गया था, उसके मालिक मोनिंदर सिंह पंधेर को इस मामले में आरोपमुक्त कर दिया गया था, लेकिन उसके नौकर सुरेंद्र कोली को दोषी करार दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >