दूल्हे के दोस्तों की अश्लील हरकत दुल्हन को नहीं आयी रास,बैरंग लौटी बारात

जबलपुर:शादी एक ऐसा बंधन जो विश्‍वास पर टिकता है लेकिन शादी के पहले दूल्हे के दोस्तों के द्वारा अभद्र व्यवहार दूल्हे पर भारी पड़ा और उसे बैरंग लौटना पड़ा. खबर जबलपुर की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शादी करने पहुंचे दुल्हे के दोस्तों का अश्लील मजाक और व्यवहार दुल्हन को पसंद रास नहीं आया और […]

जबलपुर:शादी एक ऐसा बंधन जो विश्‍वास पर टिकता है लेकिन शादी के पहले दूल्हे के दोस्तों के द्वारा अभद्र व्यवहार दूल्हे पर भारी पड़ा और उसे बैरंग लौटना पड़ा. खबर जबलपुर की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शादी करने पहुंचे दुल्हे के दोस्तों का अश्लील मजाक और व्यवहार दुल्हन को पसंद रास नहीं आया और उसने उन्हें जमकर फटकार लगा दी. बात इतने में ही खत्म नहीं हुआ इसके बाद दुल्हन ने शादी से भी इनकार कर दिया.

इस पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और फिर बीच-बचाव की कोशिश भी, लेकिन दुल्हन ने अपना फैसला नहीं बदला. मजबूरी में दूल्हे को बिना दुल्हन के ही रह जाना पड़ा. हालांकि दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन बाद में समझौते के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने से पीछे हट गए. सिंगरौली की एक युवती का विवाह गढ़ा निवासी युवक से होना था. युवती और उसके परिजन विवाह की तैयारियां करके रविवार को जबलपुर आ गए. गढ़ा में एक बारात घर में विवाह की रस्में चल रहीं थीं.

जयमाल के बाद दूल्हा-दुल्हन खाना खाने एक साथ बैठे. दूल्हे के दोस्त भी आकर उनके साथ बैठ गए और दुल्हन से मजाक करने लगे. देखते ही देखते मजाक अश्लीलता में बदल गया. जब दूल्हे के साथी मजाक करते हुए अपनी सीमा लांघ गए तो दुल्हन ने आवेश में आकर खाने की मेज पलट दी. इससे सभी सकते में आ गए. दुल्हन ने जब हकीकत बताई तो आक्रोशित कन्या पक्ष ने बारातियों के साथ मारपीट शुरू कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >