बढ़ सकती है मोदी की मुश्‍किलें,निहालचंद के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जायेगी पीडि़ता

नयी दिल्ली:’प्रधानमंत्री जी निहालचंद मेघवाल को अपने मंत्रिमंडल से हटा दें’ यह गुहार 20 वर्षिय पीडि़ता ने नरेंद्र मोदी से लगाई है. भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री निहालचंद मेघवाल पर जिस लड़की ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगया है उसने बुधवार को प्रधानमंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए उनसे उचित कार्रवाई करने का आग्रह […]

नयी दिल्ली:’प्रधानमंत्री जी निहालचंद मेघवाल को अपने मंत्रिमंडल से हटा दें’ यह गुहार 20 वर्षिय पीडि़ता ने नरेंद्र मोदी से लगाई है. भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री निहालचंद मेघवाल पर जिस लड़की ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगया है उसने बुधवार को प्रधानमंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए उनसे उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है.पीडि़ता ने कहा कि मुझे सुरक्षा चाहिए क्योंकि ये लोग मुझे और मेरे परिवार को नुकसान पहुंचा सकते हैं. मैं अपनी लड़ाई खुद लडूंगी. इसके लिए मैं सुप्रीम कोर्ट तक भी जा सकती हूं.

मेघवाल पर 20 वर्षीय एक लड़की ने रेप का केस वापस लेने और धमकाने का आरोप लगाया है.पीड़िता ने निहालचंद मेघवाल पर केस वापस लेने के लिए नौकरी का लालच देने का भी आरोप लगाया है. साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि मेघवाल उसे धमकाने के लिए घर पर गुंडे भेजते थे.

पीड़िता ने केंद्रीय मंत्री निहालचंद से इस्तीफे की मांग की है. उसने कहा, मैं खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर अपनी आपबीती सुनाना चाहती हूं.दरअसल यह मामला तीन साल पुराना है. लड़की के मुताबिक उसका पति ओमप्रकाश गोडरा खाने में नशीली चीजें मिलाता था और उस पर दूसरे पुरुषों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाता था. उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति ने घर में सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे और उसकी मदद से अश्लील वीडियो बनाया करता था. ओमप्रकाश भाजपा कार्यकर्ता है.

2011 में पीड़िता ने पति समेत कुल 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. इसी केस में मौजूदा केंद्रीय मंत्री और तत्कालीन भाजपा सांसद निहालचंद मेघवाल को भी आरोपी बनाया गया. हालांकि पुलिस की जांच में तमाम आरोप बेबुनियाद पाए गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >