संसद का बजट सत्र 7 जुलाई से!

नयी दिल्ली: संसद का बजट सत्र सात जुलाई से शुरु हो सकता है जिसके करीब एक माह तक चलने की संभावना है. सूत्रों ने बताया कि यह सत्र 6 अगस्त तक चलेगा. केंद्रीय मंत्रिमंडल संसद सत्र के कार्यक्रम को अंतिम रुप देने पर कल अपनी बैठक में विचार विमर्श कर सकता है. सत्र के पहले […]

नयी दिल्ली: संसद का बजट सत्र सात जुलाई से शुरु हो सकता है जिसके करीब एक माह तक चलने की संभावना है. सूत्रों ने बताया कि यह सत्र 6 अगस्त तक चलेगा. केंद्रीय मंत्रिमंडल संसद सत्र के कार्यक्रम को अंतिम रुप देने पर कल अपनी बैठक में विचार विमर्श कर सकता है.

सत्र के पहले सप्ताह के दौरान आर्थिक सर्वेक्षण, रेलवे बजट और आम बजट संसद में पेश किये जाने की संभावना है. दोनों ही बजट को जुलाई अंत तक संसद की मंजूरी दिलवाने की जरुरत है क्योंकि लोकसभा द्वारा पारित लेखानुदान की अवधि जुलाई अंत तक समाप्त हो जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >