असम CM से ज्यादा रईस हैं उनकी पत्नी: जानें हिमंता बिस्वा सरमा और रिनिकी भूयान की कुल संपत्ति

Himanta Biswa Sarma Net Worth: असम के जलुकबाड़ी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से अधिक उनकी पत्नी रिनिकी भूयान सरमा कमाती हैं. इस बात का खुलासा सीएम हिमंता ने नामांकन के समय जो एफिडेविट फाइल किया है, उससे हुआ है.

Himanta Biswa Sarma Net Worth: असम के सीएम हिमंता ने अपने एफिडेविट में बताया है, उनकी सलाना कमाई 29,62,918 रुपया (2024-25 इनकम टैक्स रिटर्न फाइल) है. जबकि उनकी पत्नी की सलाना कमाई 4,19,25,000 रुपये (2024-25 इनकम टैक्स रिटर्न फाइल) है.

असम सीएम के पास कैश मनी (Cash Money) कितनी है?

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के पास 2,28,500 रुपया कैश मनी है. जबकि उनकी पत्नी के पास 3,16,298 रुपये कैश मनी है.

हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी के पास करीब डेढ़ किलो गोल्ड

हिमंता बिस्वा सरमा के पास 180 ग्राम गोल्ड है. जिसकी बाजार कीमत 25,10,000 रुपये है. वहीं उनकी पत्नी के पास 1459.221 ग्राम सोना है. जिसकी बाजार कीमत 2,03,48,026 रुपये है.

हिमंता के पास कितनी है चल संपत्ति (Moveable Assets)?

हिंमता बिस्वा सरमा के पास 2,36,89,787 रुपये की चल संपत्ति है. जबकि उनकी पत्नी के पास 13,54,15,978 रुपये की चल संपत्ति है.

हिमंता के पास कितनी है अचल संपत्ति (Immovable Assets)?

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के पास कोई भी अचल संपत्ति नहीं है. उनके नाम पर जमीन का एक टुकड़ा भी नहीं है. जबकि उनकी पत्नी के पास अपने मेहनत से बनाई गई कुल अचल संपत्ति 17,85,00,000 रुपये की है. जबकि विरासत के रूप में 1,40,00,000 रुपये की संपत्ति मिली है.

कितने कर्जदार है असम के सीएम?

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर 95,05,032 रुपये का बैंक लोन है. जबकि उनकी पत्नी पर 15,91,77,900 रुपये का कर्ज है.

हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी क्या करती हैं?

हिमंता बिस्वा सरमा की कत्नी रिनिकी भूयान सरमा प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड में चेयरमैन-सह-मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. उनकी कमाई सैलरी से होती है.

कितने पढ़े लिखे हैं असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा?

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा 2006 में गुवाहाटी विश्वविद्यालय से डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (PhD) की डिग्री ली है. जबकि 1994 में कॉटन कॉलेज, GU से MA (राजनीति विज्ञान) किया है. 1995 में गुवाहाटी विश्वविद्यालय से LLB भी किया है.

हिमंता बिस्वा सरमा का एफिडेविट यहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >