सोनिया गांधी ने कहा, सत्ता में रहने वालों ने तेलंगाना की जनता को धोखा दिया

नयी दिल्ली : विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान सात दिसंबर को होना है इसके लिए आज चुनाव प्रचार समाप्त हो रहा है. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को तेलंगाना के मतदाताओं से राज्य में महागठबंधन को वोट करने की अपील करते हुए कहा कि हैदराबाद में सत्ता में रहनेवालों ने […]


नयी दिल्ली :
विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान सात दिसंबर को होना है इसके लिए आज चुनाव प्रचार समाप्त हो रहा है. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को तेलंगाना के मतदाताओं से राज्य में महागठबंधन को वोट करने की अपील करते हुए कहा कि हैदराबाद में सत्ता में रहनेवालों ने जनता के साथ धोखा किया है और यह समय लोगों के लिए अपनी आकांक्षाओं को साकार करने का है. गांधी ने कहा कि ‘ प्रजा कुटमी’ (महागठबंधन) समाज के सभी वर्गों के लिए है.

इसमें कांग्रेस, तेलुगुदेशम पार्टी, तेलंगाना जन समिति और भाकपा शामिल हैं. गांधी ने कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक संदेश में कहा, ‘ साढ़े चार साल पहले एक अलग तेलंगाना राज्य बना. मैंने भी उसे साकार करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. लेकिन हैदराबाद में सत्ता में रहनेवालों ने आपके साथ धोखा किया.’ उन्होंने तेलंगाना के लोगों से एक ऐसी सरकार का वादा किया जो समाज के प्रत्येक तबके और राज्य के सभी लोगों का प्रतिनिधित्व करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >