मोदी मंत्रिमंडल में कुछ और चेहरे होंगे शामिल

नयी दिल्ली:आगामी दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं. जिन भाजपा नेताओं को कैबिनेट में जगह नहीं मिली थी, उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है. सूत्रों के अनुसार, जिन राज्यों से कैबिनेट में प्रतिनिधित्व छूट गया है, उन्हें जगह मिल सकती है. वहीं, एनडीए के सहयोगी दलों के […]

नयी दिल्ली:आगामी दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं. जिन भाजपा नेताओं को कैबिनेट में जगह नहीं मिली थी, उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है. सूत्रों के अनुसार, जिन राज्यों से कैबिनेट में प्रतिनिधित्व छूट गया है, उन्हें जगह मिल सकती है.

वहीं, एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं को कैबिनेट में स्थान मिल सकता है. अपना नाम ना बताये जाने की शर्त पर एक मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र और बिहार बिहार से अधिक मंत्री बनाये जा सकते हैं, क्योंकि वहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. पार्टी बंगाल में अपनी संभावनाएं देख रही है. साथ ही झारखंड और छत्तीसगढ़ के नेताओं को भी अवसर मिल सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >