अक्तूबर-नवंबर में विधानसभा चुनावों को लेकर 48 लाख से अधिक ट्वीट

नयी दिल्ली : माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर इस अक्तूबर और नवंबर में पांच राज्यों में चल रहे चुनावों को लेकर 48 लाख से अधिक ट्वीट किये गए. ट्विटर ने बयान जारी कर कहा, छत्तीसगढ़, मिजोरम, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में चुनाव चल रहे हैं और पिछले दो माह (एक अक्तूबर-28 नवंबर, 2018) में विधानसभा […]

नयी दिल्ली : माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर इस अक्तूबर और नवंबर में पांच राज्यों में चल रहे चुनावों को लेकर 48 लाख से अधिक ट्वीट किये गए.

ट्विटर ने बयान जारी कर कहा, छत्तीसगढ़, मिजोरम, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में चुनाव चल रहे हैं और पिछले दो माह (एक अक्तूबर-28 नवंबर, 2018) में विधानसभा चुनावों को लेकर 48 लाख से अधिक ट्वीट किये गए.

बयान में कहा गया है कि 27-29 नवंबर के बीच ढाई लाख से अधिक ट्वीट किये गए. उसमें कहा गया है, राज्यों में हो रहे चुनावों को लेकर भारत में बातचीत बढ़ी है. इसके अलावा दुनियाभर में लोग भारत में हो रही गतिविधियों को जानने के लिए ट्विटर का सहारा ले रहे हैं.

सबसे अधिक ट्वीट #बीजेपी, #कांग्रेस, #राजस्थान, #मध्यप्रदेश और #तेलंगाना जैसे हैशटैग के साथ हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर को लोगों से मतदान का आग्रह करते हुए ट्वीट किया था.

इस ट्वीट को 3,266 बार रिट्वीट किया गया और इसे 13,283 लोगों ने लाइक किया. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 18 नवंबर के प्रेस कांफ्रेंस से जुड़े ट्वीट को 7,098 बार रिट्वीट किया गया और 24,018 लोगों ने उसे लाइक किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >