मिजोरम विधानसभा के अध्यक्ष हिफेई ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हुए शामिल

आइजोल : मिजोरम विधानसभा के अध्यक्ष हिफेई ने सोमवार को कहा कि उन्होंने अपने पद, सदन और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये हैं. गौरतलब है कि हिफेई प्रदेश में 28 नवंबर को होनेवाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी और पद दोनों छोड़ रहे हैं. कांग्रेस से सात […]

आइजोल : मिजोरम विधानसभा के अध्यक्ष हिफेई ने सोमवार को कहा कि उन्होंने अपने पद, सदन और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये हैं. गौरतलब है कि हिफेई प्रदेश में 28 नवंबर को होनेवाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी और पद दोनों छोड़ रहे हैं.

कांग्रेस से सात बार विधायक रहे हिफेई ने अपना इस्तीफा विधानसभा उपाध्यक्ष आर लालरीनवमा को सौंपा जिन्होंने उसे स्वीकार कर लिया है. वहीं से हिफेई कांग्रेस के कार्यालय गये और वहां पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया. सितंबर से अभी तक 40 सदस्यीय विधानसभा से इस्तीफा देनेवाले हिफेई कांग्रेस के पांचवें विधायक हैं. अनुभवी नेता हिफेई 2013 में पलक विधानसभा क्षेत्र से चुन कर 40 सदस्यीय विधानसभा में पहुंचे. पूर्वोत्तर में मिजोरम एकमात्र कांग्रेस शासित राज्य है.

गुवाहाटी में पूर्वोत्तर जनतांत्रिक गठबंधन (एनईडीए) के समन्वयक और भाजपा नेता हिमंत बिस्व शर्मा ने पहले कहा था कि कि हिफेई (81) उनकी उपस्थिति में मिजोरम की राजधानी आइजोल में भाजपा में शामिल होंगे. असम के वित्त मंत्री शर्मा ने कहा, वह बहुत वरिष्ठ नेता हैं. उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >