फिक्र को धुएं में उड़ाने वाले कोलकाता में सबसे ज्यादा

नयी दिल्ली:आपको जानकर हैरानी होगी कि कोलकाता में प्रति व्यक्ति 9-10 सिगरेट की खपत होती है. भारत में सबसे ज्यादा सिगरेट की खपत इसी शहर में है. आइसीआइसीआइ लोंबार्ड की ओर से तंबाकू सेवन की आदतों को लेकर किये गये सर्वेक्षण के मुताबिक, अन्य शहरों की तुलना में तंबाकू का बार-बार और सबसे ज्यादा सेवन […]

नयी दिल्ली:आपको जानकर हैरानी होगी कि कोलकाता में प्रति व्यक्ति 9-10 सिगरेट की खपत होती है. भारत में सबसे ज्यादा सिगरेट की खपत इसी शहर में है. आइसीआइसीआइ लोंबार्ड की ओर से तंबाकू सेवन की आदतों को लेकर किये गये सर्वेक्षण के मुताबिक, अन्य शहरों की तुलना में तंबाकू का बार-बार और सबसे ज्यादा सेवन कोलकाता में किया जाता है. मुंबई में लोग एक दिन में 6 से 7 सिगरेट पीते हैं.

सर्वेक्षण में पाया गया कि कोलकाता में 44 फीसदी लोगों की सिगरेट की खपत पिछले दो-तीन साल में बढ़ी है और हफ्ते में वे सिगरेट पर 348 रु पये खर्च करते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादातर लोगों ने कहा कि सिगरेट पीने से वह तनाव से राहत महसूस करते हैं. कोलकाता में ज्यादातर लोग काम के दौरान और काम के बाद सिगरेट पीते हैं. तंबाकू सेवन के बुरे असर को लेकर जागरूकता के बारे में पूछे जाने पर 93 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें पता है कि धूम्रपान या तंबाकू चबाने से उन्हें फेफड़े, मुंह या गले का कैंसर हो सकता है. हालांकि, 94 फीसदी लोगों ने सिगरेट पीना छोड़ने की कभी भी कोशिश नहीं की और 64 फीसदी के पास स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >