उमर ने संघर्षविराम उल्लंघन के समय पर उठाया सवाल

श्रीनगर : पद संभालने के बाद जम्मू कश्मीर के पहले दौरे पर आ रहे रक्षा मंत्री अरुण जेटली के दौरे के एक दिन पहले नियंत्रण रेखा के करीब संघर्ष विराम उल्लंघन के समय पर राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सवाल उठाया है. उमर ने माइक्रोब्लॉगिंग बेबसाइट ट्विटर पर लिखा, ‘‘यह महज इत्तफाक है कि […]

श्रीनगर : पद संभालने के बाद जम्मू कश्मीर के पहले दौरे पर आ रहे रक्षा मंत्री अरुण जेटली के दौरे के एक दिन पहले नियंत्रण रेखा के करीब संघर्ष विराम उल्लंघन के समय पर राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सवाल उठाया है. उमर ने माइक्रोब्लॉगिंग बेबसाइट ट्विटर पर लिखा, ‘‘यह महज इत्तफाक है कि सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए कल रक्षा मंत्री पहले दौरे पर जम्मू कश्मीर आ रहे हैं ?’’

जेटली के जम्‍मू दौरे से पहले,पाक ने पूंछ में किया संघर्षविराम का उल्लंघन

पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए आज जम्मू कश्मीर के पूंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे जिसके बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.उमर ने कहा है कि राजोरी और पुंछ इलाके में संघर्षविराम का उल्लंघन उल्लेखनीय है क्योंकि कुछ गोले असैन्य क्षेत्रों में भी गिरे हैं. उन्होंने आगे ट्वीट किया, ‘‘राजोरी और पुंछ में संघर्षविराम उल्लंघन के साथ असैन्य इलाके में गोले दागने की खबरें. कुछ मवेशियों की मौत हो गयी.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >