अगले 72 घंटे हिमाचल प्रदेश में गरज चमक और बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

Rain Alert: दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से हिमाचल प्रदेश में आंधी बारिश का दौर जारी रह सकता है. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, और निचले इलाकों बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. मौसम विभाग ने 7-8 अप्रैल के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में तेज हवाएं, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Rain Alert: दो दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से हिमाचल प्रदेश में मौसम बदला हुआ है. रविवार को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई. जबकि राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई. मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल को राज्य के चार से पांच जिलों में ओलावृष्टि, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार (7 अप्रैल) और बुधवार (8 अप्रैल) को राज्य के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, ओलावृष्टि, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

सक्रिय होने वाला है पश्चिमी विक्षोभ

उत्तर-पश्चिम भारत में बुधवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान है. इसके कारण मौसम विभाग ने 11 अप्रैल तक राज्य में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है.

सामान्य से कम हुई प्री मानसून बारिश

प्री-मानसून सीजन (एक मार्च से पांच अप्रैल) के दौरान हिमाचल प्रदेश में 115.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य 123.5 मिमी से सात प्रतिशत कम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >