ओड़िशा : पुरी में सड़क हादसे में छह की मौत

पुरी : ओड़िशा के पुरी जिले में शुक्रवार की रात कार और मोटरसाइकिल में टक्कर की घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी. मरने वालों में तीन महिलाएं और एक नाबालिग लड़की शामिल है. पुलिस ने बताया कि पुरी-भुवनेश्वर राजमार्ग पर पीपली इलाके में हुए इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दंपती […]

पुरी : ओड़िशा के पुरी जिले में शुक्रवार की रात कार और मोटरसाइकिल में टक्कर की घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी. मरने वालों में तीन महिलाएं और एक नाबालिग लड़की शामिल है.

पुलिस ने बताया कि पुरी-भुवनेश्वर राजमार्ग पर पीपली इलाके में हुए इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दंपती को टक्कर मारने के बाद कार पास के तालाब में जा गिरी.

इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दंपती की घटनास्थल पर ही मौत होगयी, जबकि कार में सवार चार लोगों को तालाब से बाहर निकाला गया, जिन्हें बाद में मृत घोषित कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >