गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर फिर से अस्पताल में भर्ती

गोवा : देश के पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के वर्तमान मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर को आज फिर से अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है.उन्‍हें उतरी गोवा के कैंडोलिम स्थित एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. इसकी जनकारी गोवा के डेप्‍युटी स्‍वीकर माइकल लोबो ने दी है. गौरतलब हो गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर अमेरिका […]

गोवा : देश के पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के वर्तमान मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर को आज फिर से अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है.उन्‍हें उतरी गोवा के कैंडोलिम स्थित एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. इसकी जनकारी गोवा के डेप्‍युटी स्‍वीकर माइकल लोबो ने दी है.

गौरतलब हो गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर अमेरिका से 6 सितंबर शाम पणजी लौट थे. अगस्त के आखिरी सप्ताह में वह उपचार के लिये अमेरिका गये थे. मालूम हो साल की शुरुआत में करीब तीन महीने तक अमेरिका में पर्रिकर ने अग्नाशय संबंधी बीमारी का उपचार कराया था.

अमेरिका में तीन महीने लंबे चले उपचार के दौरान पर्रिकर ने शासन के संचालन के लिये सुदीन धावलिककर, फ्रांसिस डीसूजा और विजय सरदेसाई की एक मंत्रिमंडल सलाहकार समिति का गठन किया था.

बहरहाल उनकी दूसरी या तीसरी अमेरिका यात्रा के दौरान ऐसे किसी समिति का गठन नहीं किया गया था. हालांकि उन्होंने महत्वपूर्ण मुद्दों को सुलझाने के लिये मुख्य सचिव को शक्तियां सौंपी थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >