5.5 लाख रुपये में बिकी यह मछली, जानिए आखिर क्या है मामला

मुंबई : एक मछली ने दो मछुआरों को एक दिन में लखपति बना दिया है. ”जी हां” आपने सही सुना. दरअसल , बीते शुक्रवार को ये मछुआरे रोज की तरह पालघर समुद्रतट पर मछलियां पकड़ने गये थे. यहां उसके जाल में घोल मछली फंस गयी जो 5.5 लाख रुपये में बिकी. बताया जा रहा है […]

मुंबई : एक मछली ने दो मछुआरों को एक दिन में लखपति बना दिया है. ”जी हां” आपने सही सुना. दरअसल , बीते शुक्रवार को ये मछुआरे रोज की तरह पालघर समुद्रतट पर मछलियां पकड़ने गये थे. यहां उसके जाल में घोल मछली फंस गयी जो 5.5 लाख रुपये में बिकी. बताया जा रहा है कि काफी लंबे समय बाद यहां से कोई घोल मछली मछुआरों के हाथ लगी.

शुक्रवार को मछुआरा महेश मेहर और उनके भाई भरत समुद्र में अपनी छोटी सी नाव से मछली पकड़ने निकले थे. जब वे मुर्बे तट पर पहुंचे तो उनका जाल भारी हो गया. मछुआरों को यह बात समझ आ गयी कि जाल में मछली फंस चुकी है. उन्होंने जाल निकाला तो पता चला कि वह घोल फिश थी जिसका वजन लगभग 30 किलोग्राम था.

महेश और उनके भाई द्वारा पकड़ी गयी घोल फिश की खबर इलाके में आग की तरह फैल गयी. सोमवार को उनके समुद्र के किनारे पहुंचने से पहले ही व्यापारियों की लंबी कतार वहां लगी हुई थी. दोनों के आते ही घोल मछली की बोली शुरू हुई. बीस मिनट में यह बोली खत्म हो गयी और इसे 5.5 लाख रुपये में एक व्यापारी ने खरीद लिया.

जानकारों की मानें तो यह मछली स्वादिष्ट तो होती ही है, साथ ही मछली के अंगों के औषधीय गुणों के कारण पूर्वी एशिया में इसकी कीमत बहुत ज्यादा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >