फोन पर बात नहीं करने से नाराज युवक ने की नाबालिग प्रेमिका की हत्या

जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के एक गांव में मोबाइल पर बात नहीं करने से नाराज 22 वर्षीय एक प्रेमी युवक ने अपनी 16 वर्षीय प्रेमिका की कथित रूप से गला दबा कर हत्या कर दी. जिले के पनागर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक राजाराम दुबे ने गुरुवार को बताया कि तिलगवां के निकट […]

जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के एक गांव में मोबाइल पर बात नहीं करने से नाराज 22 वर्षीय एक प्रेमी युवक ने अपनी 16 वर्षीय प्रेमिका की कथित रूप से गला दबा कर हत्या कर दी. जिले के पनागर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक राजाराम दुबे ने गुरुवार को बताया कि तिलगवां के निकट रहने वाली 16 वर्षीय लड़की का सुंदरपुर निवासी अमित वर्मन से प्रेम संबंध था.

युवक ने बात करने के लिये किशोरी को एक मोबाइल फोन दिया था. दोनों के प्रेम संबंधों की जानकारी होने पर परिजनो ने फोन बंद करवा दिया और युवक की बात उससे नहीं हो रही थी. उन्होंने बताया कि किशोरी से बात नहीं होने पर आक्रोशित अमित बुधवार की रात उसके घर चला गया और उसके परिजनो पर हमला कर दिया.

इस पर बचाव के लिये परिवार के सदस्य भागे तो उसने प्रेमिका को चाकू से हमला कर घायल कर दिया और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इस हमले में प्रेमिका की बहन घायल हो गयी. उन्होने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर युवक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >