आसिया अंद्राबी और दो अन्य को 10 दिन के लिए एनआईए की हिरासत में भेजा गया

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने आसिया अंद्राबी और दो अन्य कश्मीरी अलगाववादी नेताओं को 10 दिन के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की हिरासत में शुक्रवार को सौंप दिया. इन लोगों को देश के खिलाफ कथित तौर पर जंग छेड़ने के मामले में एनआईए की हिरासत में सौंपा गया है. तीनों को […]

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने आसिया अंद्राबी और दो अन्य कश्मीरी अलगाववादी नेताओं को 10 दिन के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की हिरासत में शुक्रवार को सौंप दिया. इन लोगों को देश के खिलाफ कथित तौर पर जंग छेड़ने के मामले में एनआईए की हिरासत में सौंपा गया है.

तीनों को श्रीनगर से यहां लाया गया था और जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूनम बांबा के समक्ष पेश किया गया. उन्होंने एजेंसी की अर्जी मंजूर कर ली कि प्रतिबंधित संगठन दुख्तरान-ए-मिल्लत की मुखिया से कश्मीर घाटी में घृणा फैलानेवाला भाषण देने के सिलसिले में पूछताछ किये जाने की जरूरत है. एनआईए ने अंद्राबी और उसकी दो सहायकों सोफी फहमीदा और नाहिदा नसरीन की 15 दिन के लिए हिरासत मांगी थी. उन्हें बंद कमरे में सुनवाई के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत के समक्ष पेश किया गया. मामले से जुड़े वकीलों को अदालत कक्ष में जाने की अनुमति दी गयी थी और उन्होंने अदालत की कार्यवाही के बारे में प्रतीक्षा कर रहे मीडियाकर्मियों को जानकारी दी गयी.

जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय ने पिछले महीने अंद्राबी की जमानत रद्द कर दी थी. उसके बाद से वह श्रीनगर के एक कारागार में है. उसे और उसके सहयोगियों के साथ कश्मीर से यहां लाया गया. एनआईए ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर उन लोगों के साथ-साथ संगठन के खिलाफ इस साल अप्रैल में मामला दर्ज किया था. यह संगठन गैर कानूनी गतिविधि निरोधक अधिनियम के तहत प्रतिबंधित है.

देश के खिलाफ कथित तौर पर जंग करने और जम्मू-कश्मीर में घृणा फैलानेवाले भाषण देने के संबंध में इन सभी के खिलाफ अप्रैल में एक मामला दर्ज किया गया था. गृह मंत्रालय के निर्देशों पर एनआइए ने इस साल अप्रैल में इनके साथ-साथ इनके संगठन के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >