17 मई का इतिहास: पुलिस ने आज ही ढूंढ निकाला था चार्ली चैपलिन का चोरी हुआ कॉफिन

नयी दिल्ली: इतिहास में कई ऐसे नाम दर्ज हैं, जो किसी एक देश के नहीं बल्कि सारी दुनिया में चाहे और सराहे जाते हैं. चार्ली चैपलिन भी उनमें से एक हैं. चार्ली की प्रसिद्धि का आलम देखिए कि उनकी मौत के बाद चोर उनकी कब्र खोदकर ताबूत निकाल ले गए और उनके परिवार से ताबूत […]

नयी दिल्ली: इतिहास में कई ऐसे नाम दर्ज हैं, जो किसी एक देश के नहीं बल्कि सारी दुनिया में चाहे और सराहे जाते हैं. चार्ली चैपलिन भी उनमें से एक हैं. चार्ली की प्रसिद्धि का आलम देखिए कि उनकी मौत के बाद चोर उनकी कब्र खोदकर ताबूत निकाल ले गए और उनके परिवार से ताबूत के बदले में चार लाख पाउंड की मांग की. उन चोरों का धन तो नहीं मिला क्योंकि पुलिस ने चोरों को पकड़कर आज ही के दिन चार्ली चैपलिन का ताबूत बरामद किया.

भारतीय खेलों के इतिहास में आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है. दरअसल 2010 में आज ही के दिन भारतीय मुक्केबाजों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीते थे.

बीजिंग ओलिंपिक के कांस्य पदक विजेता विजेंद्र सिंह के अलावा दिनेश कुमार, परमजीत समोटा, अमनदीप, सुरंजॉय और जय भगवान ने अपने-अपने वर्ग का फाइनल जीता. प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर का अवार्ड विजेंद्र कुमार को मिला. क्रिकेट की बात करें तो महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने 17 मई को ही टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लिया था.

इतिहास में आज की तारीख पर और भी बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं, जिनका सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1749 : ‘चेचक’ के टीके का अविष्कार करने वाले एडवर्ड जेनर का जन्म.

1769 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए.

1918 : भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति रूसी मोदी का जन्म

1975 : जापान की जुनको तैबेई माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला बनीं.

1987: सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लिया.

2000 : रूसी संसद के ऊपरी सदन फ़ेडरलिस्ट्स ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि को मंजूरी प्रदान की.

2002 : पाकिस्तान में मृत अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव क़ब्रिस्तान से बरामद.

2007 : भारत-पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू.

2008 : तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया.

2010 : भारतीय बॉक्सरों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीत लिए.

2010 : भारत ने दो हजार किलोमीटर तक मार करने में सक्षम ‘अग्नि-2’ प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया.

17 मई को विश्व दूरसंचार दिवस मनाया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >