साल का 102वां दिन 12 अप्रैल कई ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है. यूरी गैगरीन पहले अंतरिक्ष यात्री के तौर पर आज ही के दिन अंतरिक्ष की अनजान अथाह दूरियां नापने निकले थे.
इसके अलावा डाॅक्टर जोनास साल्क ने आज ही के दिन पोलियो के खात्मे की दवा ईजाद करके मानव जाति को इस घातक बीमारी से लड़ने का हथियार दिया था. देश दुनिया में आज के दिन घटी कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है –
- 1861 : अमेरिका में गृह युद्ध शुरू हुआ. दक्षिण के राज्य उत्तरी औद्योगिक राज्यों के मुकाबले काफी पिछड़े थे और लंबे समय से दास प्रथा को खत्म करना चाह रहे थे.
- 1885 : मोहनजोदड़ो की खोज करने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार राखलदास बनर्जी का जन्म.
- 1927 : ब्रिटिश कैबिनेट ने महिलाओं को वोटिंग अधिकार देने का समर्थन किया.
- 1945 : अमेरिका के राष्ट्रपति फ्रैंकलिन रूजवेल्ट का रहस्यमय परिस्थितियों में निधन.
- 1946 : सीरिया पर फ्रांस का कब्जा समाप्त हुआ.
- 1961 : सोवियत संघ ने सबसे पहले यूरी गैगरीन को अंतरिक्ष में भेजा. मेजर यूरी ने बैंकनूर अंतरिक्ष केंद्र से वोस्टॉक नामक अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी. उस वक्त उनकी उम्र 27 साल थी.
- 1973 : सूडान ने अपना संविधान बनाया.
- 1975 : अमेरिका ने कंबोडिया में अपनी हार स्वीकार कर ली. कंबोडिया के गृह युद्ध में पांच साल तक हस्तक्षेप करने के बाद अमेरिका ने अपने आपको लड़ाई से अलग कर लिया.
- 1981 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया पहली बार प्रक्षेपित किया गया.
- 2007 : पाकिस्तान ने ईरान गैस पाइनलाइन पर भारत को मंजूरी दी.
बोलिविया में 12 अप्रैल का दिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है.
