आंध्र प्रदेश को विशेष श्रेणी दर्जा दिलाने का राहुल गांधी ने किया समर्थन

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश के लोगों की राज्य को विशेष दर्जा दिए जाने की ‘‘जायज’ मांग का समर्थन करते हुए आज कहा कि इस मांग को लेकर सभी दलों को एकजुट होना चाहिए. उन्होंने आज ट्वीट कर पोलावरम परियोजना को जल्द पूरा किए जाने की मांग का समर्थन किया. […]

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश के लोगों की राज्य को विशेष दर्जा दिए जाने की ‘‘जायज’ मांग का समर्थन करते हुए आज कहा कि इस मांग को लेकर सभी दलों को एकजुट होना चाहिए. उन्होंने आज ट्वीट कर पोलावरम परियोजना को जल्द पूरा किए जाने की मांग का समर्थन किया. सत्तारूढ़ राजग में शामिल तेदेपा और विपक्षी कांग्रेस एवं वाइएसआर कांग्रेस सहित विभिन्न दलों के सदस्य आंध्र प्रदेश के विभाजन के समय राज्य के लोगों से तत्कालीन प्रधानमंत्री द्वारा किये गये वादों को पूरा करने की मांग पिछले कुछ दिनों से संसद के दोनों सदनों में कर रहे हैं.

इसी मुद्दे पर कुछ सांसदों के हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही भी बीच बीच में बाधित हुई. राहुल ने ट्वीट कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी आंध्र प्रदेश को विशेष श्रेणी दर्जा दिलाने तथा पोलावरम परियोजना को शीघ्रता से पूरा करने की जायज मांगों का समर्थन करती है. अब समय आ गया है कि सभी पार्टी इस मुद्दे पर एकजुट हों तथा न्याय दिलाने की मांग का समर्थन करे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >