हैवान मां! दुधमुंही बच्ची ने मांगा दूध तो मां ने दरांती से काट दी गर्दन

भोपाल : क्या कोई मां इतनी निर्दयी हो सकती है ? यह सवाल आपके जेहन में जरूर आएगा जब आप आगे की बात जानेंगे. ‘जी हां ‘ एक मां ने अपनी ही एक साल की बच्ची की हत्या कर दी, वह भी महज इस बात पर कि बच्ची पीने के लिए मां से दूध मांग […]

भोपाल : क्या कोई मां इतनी निर्दयी हो सकती है ? यह सवाल आपके जेहन में जरूर आएगा जब आप आगे की बात जानेंगे. ‘जी हां ‘ एक मां ने अपनी ही एक साल की बच्ची की हत्या कर दी, वह भी महज इस बात पर कि बच्ची पीने के लिए मां से दूध मांग रही थी.

मामला मध्य प्रदेश के धार जिले का है जहां के ग्राम तलावडी में एक महिला ने अपनी एक साल की दुधमुंही बच्ची की हत्या कर दी. खबरों की मानें तो बच्ची दूध पीने के लिए जिद कर रही थी और रो-रो कर मां को परेशान कर रही थी. इसी से नाराज होकर मां अनिता ने मासूम बेटी की दरांती से गला रेतकर हत्या कर दी.

बताया जा रहा है कि दूध पिलाते वक्त अनिता की बेटी रोने लगी तो उसे जोरदार गुस्सा आ गया. गुस्से से वो आगबबुला हो गयी. उसने पास में रखी दरांती उठायी और बेटी का गला काट दिया. इसके बाद वह चुपचाप घर का दरवाजा बाहर बंद करके चली गयी.

जब आस-पास के लोगों का शक हुआ तो उन्होंने दरवाजा खुलवाया. दरवाजा खुलते ही लोगों को सामने बच्ची का शव पड़ा मिला. घटना के वक्त महिला का पति किसी काम से गया हुआ था जबकि चार साल की बेटी दादी के साथ खेत पर गयी हुई थी. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मां अनिता को गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >