भारत और अमेरिका के वैज्ञानिकों की 11 टीम कोविड-19 संबंधी शोध कार्य करेंगी

भारतीय और अमेरिकी वैज्ञानिकों की 11 टीमें जल्द ही संयुक्त रूप से कोरोना वायरस किट, विषाणु रोधी इलाज पद्धति, मौजूदा दवाओं के कारगर उपयोग, वेंटिलेटर शोध और सेंसर आधारित कोविड-19 लक्षण पहचान तकनीक विकसित करने पर काम करेंगी. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने यह जानकारी दी .

नयी दिल्ली : भारतीय और अमेरिकी वैज्ञानिकों की 11 टीमें जल्द ही संयुक्त रूप से कोरोना वायरस किट, विषाणु रोधी इलाज पद्धति, मौजूदा दवाओं के कारगर उपयोग, वेंटिलेटर शोध और सेंसर आधारित कोविड-19 लक्षण पहचान तकनीक विकसित करने पर काम करेंगी. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने यह जानकारी दी .

डीएसटी ने बयान में कहा कि टीमों का चयन अमेरिका-भारत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रतिभा कोष (यूएसआईएसटीईएफ) द्वारा अप्रैल 2020 में कोविड-19 इग्निशन अनुदान के तहत प्राप्त प्रस्तावों की कठोर द्वि-राष्ट्रीय समीक्षा प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है.

यूएसआईएसटीईएफ की स्थापना भारत (डीएसटी के जरिये) और अमेरिका (विदेश विभाग के द्वारा) ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से नवोन्मेष और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए की गयी है.

Posted By – Pankaj Kumar Pathak

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >