अमेरिकी नाकाबंदी और ईरानी फायरिंग भी नहीं रोक पाई, कच्चा तेल लेकर भारत आ रहा 'देश गरिमा'

Hormuz Tensions: तनाव ग्रस्त जलमार्ग होर्मुज स्ट्रेट को एक और भारतीय टैंकर ने पार कर लिया है. तेल टैंकर देश गरिमा ने होर्मुज को ऐसे समय में पार किया है जब बीते दिन दो अन्य भारतीय जहाजों को गोलीबारी के बाद वापस लौटना पड़ा था.

Hormuz Tensions: अमेरिकी नाकाबंदी और ईरानी फायरिंग को पार कर एक और भारतीय झंडे वाला जहाज देश पहुंचने वाला है. भारतीय झंडे वाला कच्चा तेल टैंकर ‘देश गरिमा’ 18 अप्रैल 2026 को होर्मुज (Strait of Hormuz) से सुरक्षित रूप से गुजर गया है. इसके 22 अप्रैल 2026 तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है. इस जहाज पर 31 भारतीय नाविक सवार हैं.

बीते 24 घंटों में दो भारतीय जहाजों (VLCC समनार हेराड और बल्क कैरियर ‘जग अर्णव’) ने होर्मुज से गुजरते समय गोलीबारी की घटना की सूचना दी थी. इसके बाद वे फारस की खाड़ी (Persian Gulf) लौट आए. इस घटना में किसी भी चालन दल के सदस्य को चोट लगने की सूचनी नहीं है, और न ही जहाज को किसी किस्त के नुकसान की.

होर्मुज पार करने वाला 10वां जहाज है देश गौरव

भारतीय नौवहन निगम (SCI) का टैंकर मार्च की शुरुआत से होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने वाला 10वां भारतीय ध्वज वाला जहाज है. समुद्री जहाजों की गतिविधियों पर नजर रखने वाले पोर्टल मरीनट्रैफिक के मुताबिक, तेल टैंकर देश वैभव और देश विभोर ने भी इस महत्वपूर्ण जलमार्ग के पास अपना मार्ग बदल लिया, जिससे फारस की खाड़ी में भारतीय ध्वज वाले जहाजों की संख्या 14 हो गई है.

ईरान की ओर से दो भारतीय जहाजों में की गई थी गोलीबारी

इससे पहले शनिवार को तेल टैंकर समनार हेराड और बल्क कैरियर जग अर्नव होर्मुज पार करने की कोशिश की थी. लेकिन वहीं से गुजरते समय गोलीबारी की सूचना दी और फारस की खाड़ी में वापस लौट आए. भारत के विदेश सचिव ने घटना पर गहरी चिंता जताते हुए नयी दिल्ली में ईरान के राजदूत को तलब किया और वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की.

अब तक 9 जहाज पार कर चुके हैं होर्मुज

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच 28 फरवरी 2026 से लेकर अब तक होर्मुज में फंसे 9 जहाज सुरक्षित रूप से भारत पहुंच चुके हैं. देश गौरव 10 जहाज होने जा रहा है, जिसने तनाव के समय होर्मुज पार किया है. 28 फरवरी के बाद एमटी शिवालिक और एमटी नंदा देवी होर्मुज पार कर भारत पहुंचे थे. इसके बाद पाइन गैस, जग लाडकी, जग वसंत, बीडब्ल्यू टायर, बीडब्ल्यू एल्म और ग्रीन आशा भारत आए.

Also Read: परमाणु प्रतिबंधों पर भड़के ईरानी राष्ट्रपति, कहा– ट्रंप को किसने दिया बैन लगाने का हक?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >