गुजरात-हिमाचल जीत पर बोले मोदी, यह जीत विकास के नाम

नयी दिल्ली : गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह जीत विकास की जीत है. उन्होंने कहा कि भाजपा विकास की जो राजनीति कर रही है उसे जनता का भरपूर समर्थन मिला है. उन्होंने कि इस अवसर पर मैं भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं को सैल्यूट […]

नयी दिल्ली : गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह जीत विकास की जीत है. उन्होंने कहा कि भाजपा विकास की जो राजनीति कर रही है उसे जनता का भरपूर समर्थन मिला है. उन्होंने कि इस अवसर पर मैं भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं को सैल्यूट करना चाहता हूं.

गुजरात और हिमाचल में पार्टी को जो जीत मिली है वह इनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है. गुजरात और हिमाचल के लोगों ने जो प्यार हमें दिया और विश्वास जताया उसके लिए मैं आभार प्रकट करना चाहता हूं. मैं उन्हें विश्वास दिलाना चाहता हूं कि उनके राज्यों में विकास के रास्ते में कोई बाधा नहीं आयेगी.

आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब संसद पहुंचे तो उन्होंने ‘विक्टरी’ का साइट दिखाया था. उस वक्त दोनों ही राज्यों में भाजपा को बढ़त मिल चुकी थी. हालांकि गुजरात में कांग्रेस ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी है.

गौरतलब है कि गुजरात चुनाव को प्रधानमंत्री की लोकप्रियता से जोड़ दिया गया था, क्योंकि यह उनके गृहराज्य का चुनाव था. साथ ही जीएसटी और नोटबंदी को लेकर जनता की राय जानने का चुनाव भी इसे माना जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >