भोपाल में गैंगरेप की इतनी बड़ी घटना, लेकिन गृहमंत्री का अता-पता नहीं : कांग्रेस

भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने आज कहा कि राजधानी भोपाल में छात्रा से कथित सामूहिक दुष्कर्म की इतनी बड़ी घटना हो गयी, लेकिन प्रदेश के गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह का कहीं अता पता नहीं है. अजय सिंह ने यहां जारी एक बयान में कहा, मुख्यमंत्री को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के साथ […]

भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने आज कहा कि राजधानी भोपाल में छात्रा से कथित सामूहिक दुष्कर्म की इतनी बड़ी घटना हो गयी, लेकिन प्रदेश के गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह का कहीं अता पता नहीं है. अजय सिंह ने यहां जारी एक बयान में कहा, मुख्यमंत्री को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के साथ राज्य के गृहमंत्री से भी इस घटना के बारे में सवाल करना चाहिए. कुल मिलाकर शहर के बीचों बीच हुई इस शर्मनाक घटना से पूरी भाजपा सरकार पर कालिख पुत गयी है. उन्होंने कहा कि राजधानी भोपाल में इतनी घिनौनी वारदात के बाद रिपोर्ट नहीं लिखने के अगर ये हालात हैं तो दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में क्या हालात होंगे, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.

भोपाल गैंगरेप कांड पर महिला एसपी की बेशर्म हंसी, बोली – सुन-सुन कर सिरदर्द हो गया

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य के गृहमंत्री का कहना है कि उन्हें घटना की तत्काल जानकारी मिल गई थी और अगर ऐसा था तो सवाल यह उठता है कि छात्रा और उसके परिजनों को रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए भटकाना क्यों पडा? सिंह ने कहा कि प्रदेश के गृहमंत्री सिर्फ नाम के हैं. चाहे मंदसौर के किसानों पर गोली चलाने की घटना हो, या टीकमगढ में किसानों को नंगा कर लॉकअप में बंद करने की घटना. इन सभी घटनाओं में हमारे गृहमंत्री की कोई भूमिका नहीं होती. वे सिर्फ सीएम पर सफाई देते हैं. उन्होंने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म की वारदात के बाद मुख्यमंत्री बैठक कर रहे हैं, कार्यवाही के निर्देश दे रहे हैं और हमारे राज्य के गृहमंत्री नदारद हैं.
मालूम हो कि 31 अक्तूबर की रात भोपाल में पुलिसकर्मी दंपती की 19 वर्षीय बेटी के साथ चार बदमाशों ने लूटपाट की और बाद में उससे कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया. घटना के बाद दूसरे दिन पीड़िता अपने माता-पिता के साथ घटना की रिपोर्ट लिखाने के लिए थाना-दर-थाना भटकती रही और आखिरकार मीडिया में खबर आने और वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद एक नवंबर को शाम छह बजे इसकी प्राथमिकी दर्ज की गयी.

क्या राहुल गांधी गुजरात में माधव सिंह सोलंकी की तरह सोशल अंब्रेला तैयार करने में जुटे हैं?

मध्यप्रदेश पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट लिखने में लापरवाही बरतने के आरोप में पांच पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया और एक अधिकारी का पुलिस मुख्यालय में तबादला कर दिया. पुलिस महानिदेशक ने इस घटना की शीघ्र जांच के लिए आईजी सुधीर लाड के निर्देशन में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है. पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी की तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >