दलित महिला ने बंधुआ मजदूरी से किया इनकार तो उसकी नाक काटी, पति को पीटा

सागर (मध्यप्रदेश) : मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है, जहां एक 35 वर्षीय महिला की नाक इसलिए काट दी गयी कि उसने बंधुआ मजदूरी से इनकार कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला के पति को भी बहुत पीटा गया है. घटना के बारे में बताते हुए महिला के […]

सागर (मध्यप्रदेश) : मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है, जहां एक 35 वर्षीय महिला की नाक इसलिए काट दी गयी कि उसने बंधुआ मजदूरी से इनकार कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला के पति को भी बहुत पीटा गया है. घटना के बारे में बताते हुए महिला के पति राघवेंद्र ने बताया कि ऊंची जाति के दो लोगों ने हमारे साथ यह दुर्व्यवहार किया है. उन्होंने मेरी पत्नी के नाक पर कुल्हाड़ी से वार किया और उसकी नाक काट दी.

घटना सागर जिले के एक गांव की है. इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है. घटना पर टिप्पणी करते हुए प्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यह दो समूहों के बीच विवाद का परिणाम है. जब लड़ाई हिंसक हो गयी, तो महिला का नाक काट दिया गया. यह इरादतन किया गया कृत्य नहीं है, जांच की जा रही है.

दिल्ली : फाइव स्टार होटल की महिलाकर्मी के साथ सिक्यूरिटी मैनेजर ने की बदसलूकी, केस दर्ज

महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भरती करा दिया गया है. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष लता वानखेड़े ने कहा कि जो लोग महिला और उसके पति को बंधुआ मजदूर बनाना चाहते थे, उन्होंने ने ही महिला की नाक काटी है. पुलिस इंस्पेक्टर आरएस बागरी ने कहा कि नरेंद्र सिंह और उसके पिता साहेब सिंह ने महिला के पति की पिटाई सोमवार को थी, जब उसने काम पर जाने से मना कर दिया था. उन्होंने बताया कि पुलिस ने धारा 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है, साथ ही एससी-एसटी एक्ट (अत्याचार रोकथाम) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >